Site icon Dainik Savera Times

Aircraft Crash In Kasganj: कासगंज में प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, महिला प्रशिक्षु पायलट गंभीर घायल

Aircraft Crash In Kasganj

Aircraft Crash In Kasganj

Aircraft Crash In Kasganj: अलीगढ़ में बड़ा हादसा है। दरअसल, कासगंज की धनीपुर हवाई पट्टी से निकाला विमान हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में एक महिला प्रशिक्षु गंभीर रूप से घायल हो गई।

ये भी पढे़ं :-

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब चार बजे कासगंज पुलिस लाइन के पीछे तकनीकी खराबी के कारण प्रशिक्षु विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान उड़ा रही 27 वर्षीय प्रशिक्षु महिला पायलट कायनात पुत्री कादर खान निवासी मुंबई गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

विमान ने अलीगढ़ स्थित धनीपुर हवाई पट्टी से प्रशिक्षण उड़ान भरी थी। उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने के कारण यह हादसा हुआ। हादसे के दौरान विमान में दो प्रशिक्षु पायलट सवार थे।

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, अलीगढ़ एयरपोर्ट प्रबंधन और संबंधित अधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी पढे़ं :-

Exit mobile version