Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP News: हापुड़ में सूटकेस में मिला महिला का शव, शिनाख्त करने में जुटी पुलिस

December 1, 2025

यूपी डेस्कः हापुड़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, थाना पिलखुवा क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-09 स्थित रामा अस्पताल के पास गन्ने के खेत में सूटकेस में बंद महिला की शव मिला है। सोमवार सुबह जैसे किसानों ने खेत में सूटकेस पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच सूटकेस को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पिलखुवा के गांव कस्तला कासमाबाद के योगेंद्र उर्फ बबलू ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग -09 स्थित राम अस्पताल के पास उसने ठेके पर खेती के लिए जमीन ली हुई है और उसमें गन्ने की फसल बोई हुई है। आज सुबह जैसे खेत में आया तो मैंने काले रंग का सूटकेस पड़ा देखा।

सूटकेस देखकर किसान घबरा गया और उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सूटकेस खोला तो उसमें सड़ा गला शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह पुलिस और फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पुलिस को मौके के शराब और तेजाब की बोतल मिली है। हालांकि पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।

मामले को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह ने बताया कि सूटकेस में महिला का शव मिलने की सूचना मिली है। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि महिला की शिनाख्त करने के लिए आसपास के थानों में उसकी फोटो भेज दी गई है। जैसे महिला की पहचान और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आएगी, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें