Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का पानी उतरा, चारों तरफ कीचड़ ही कीचड़

August 30, 2026

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का पानी उतरा, चारों तरफ कीचड़ ही कीचड़

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के पौराणिक स्थल चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में आई जबरदस्त बाढ़ मे एक तरफ जहां सब कुछ डूब गया था और अब मंदाकिनी वापस उतर गई है तो चारों तरफ कीचड़ ही कीचड़ व्याप्त हो गया है। इस अप्रत्याशित बाढ़ के बावजूद कोई जनहानि नहीं हुई जो प्रशासन की सुव्यवस्थित नीति की एक बड़ी उपलब्धि है।

जिलाधिकारी पुलकित गर्ग और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह अपनी अपनी पूरी टीम के साथ लगातार बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में बने रहे उन्होंने लोगों को सुरक्षित रहने का एक तरफ निर्देश दिया तो दूसरी तरफ खाने के पैकेट पीने के लिए पानी की व्यवस्था स्वयं नांव से जा करके उपलब्ध कराई पानी उतरने के बाद चारों तरफ हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है लोग अपनी अपनी दुकानों से मिट्टी कचरा निकाल रहे हैं अपनी दुकानों को साफ कर रहे हैं।

दुकान में रखा सारा सामान बर्बाद हो चुका है पूजा सामग्री का सामान से लेकर खाने-पीने का सभी कुछ बर्बाद हो चुका है। जिलाधिकारी ने फायर ब्रिगेड की मशीन को लगवा कर सड़के साफ करवाना शुरू कर दिया है जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी ताकत के साथ लोगों को सुविधा मुहैया करने में लगा हुआ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें