Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : शिलान्यास कार्यक्रम में चले लात-घूंसे, जोरदार हंगामा

uproar-in-jhajjar

uproar-in-jhajjar

झज्जर। शहर के सेक्टर-9 में भगवान परशुराम भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में रविवार को जमकर हंगामा हुआ। यह कार्यक्रम राजनीतिक विवाद और आपसी टकराव की भेंट चढ़ गया। शांतिपूर्ण चल रहे कार्यक्रम में अचानक विवाद बढ़ा और लात-घूंसे चलने लगे।

एकता का संदेश देने के लिए था कार्यक्रम

ब्राह्मण समाज की ओर से इस कार्यक्रम का उद्देश्य 36 बिरादरी को एकता का संदेश देना था, लेकिन कार्यक्रम में मौजूद लोग आपस में ही भिड़ते नजर आए। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद स्थिति पर काबू पाना मुश्किल हो गया और कार्यक्रम स्थल पर हंगामा हो गया। इस दौरान ब्राह्मण सभा के महासचिव और भाजपा नेता संत सुरेहती के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसकी पूरे इलाके में चर्चा है।

कार्यक्रम में मौजूद थे मंत्री अरविंद

कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा की ओर से शिलान्यास करने और कार्यक्रम से रवाना होने के बाद हालात बिगड़ गए। उनके जाने के बाद कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स की मौजूदगी में विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते झड़प ने हिंसक रूप ले लिया। स्थिति को बिगड़ता देख आयोजकों ने कार्यक्रम को बीच में ही रद्द कर दिया।

बादली विधायक पर लगाए आरोप

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। भाजपा नेता संत सुरहेती ने बादली विधायक पर हंगामा करवाने का आरोप लगाए हैं। उन्होंने मारपीट करवाने के आरोप भी लगवाए। वहीं, बादली विधायक कुलदीप वत्स ने कहा कि इस झगड़े से उनका कोई लेना-देना नहीं है। आरोप लगाने वाले सबूत दें।

Also Read : सपना चौधरी अदालत में पेश, जानें क्या था मामला

Also Read : बड़ा फैसला : हरियाणा में अब 24 घंटे खुलेंगी मंडियां

Also Read : हरियाणा में आशियाने का सपना महंगा, कलेक्टर रेट लागू

Also Read : मौसम ले रहा करवट, बरतें सावधानी

Exit mobile version