Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

UPSC CSE Prelims 2025: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा-2025 के लिए आवेदन जमा करने की लास्ट डेट बढ़ाई, मई में होगी परीक्षा

February 9, 2025

UPSC CSE Prelims 2025: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा-2025 के लिए आवेदन जमा करने की लास्ट डेट बढ़ाई, मई में होगी परीक्षा

नई दिल्ली: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा-2025 के लिए आवेदन जमा करने की तिथि बढ़ा दी है।

यूपीएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी अधिसूचना में बताया कि आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 फरवरी, 2025 (शाम 06:00 बजे तक) बढ़ा दी गई है. साथ ही, आवेदन सुधार के लिए सात दिवसीय सुधार विंडो भी उपलब्ध कराई जाएगी, जो 19 फरवरी से 25 फरवरी, 2025 तक खुली रहेगी.

पहले 11 फरवरी थी अंतिम तिथि

इससे पहले यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 फरवरी, 2025 तय की गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 18 फरवरी कर दिया गया है.

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रोफाइल बनानी होगी. यह प्रोफाइल एक बार बनाने के बाद आजीवन वैध रहती है. यदि उम्मीदवार ने पहले से OTR प्रोफाइल बनाई हुई है, तो वे सीधे आवेदन पत्र भर सकते हैं.

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया:

यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in http://upsc.gov.inपर जाएं.
होम पेज पर सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को OTR प्रोफाइल बनानी होगी.
प्रोफाइल बनाने के बाद लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें.
आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें.
कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसकी हार्ड कॉपी सुरक्षित रखें.

आवेदन शुल्क और छूट

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100/- रखा गया है. महिला, एससी, एसटी और बेंचमार्क विकलांगता (PwBD) श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क में पूरी छूट दी गई है. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना अनिवार्य है.

इस साल कितने पदों पर होगी भर्ती 
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के माध्यम से इस वर्ष लगभग 979 रिक्तियों पर भर्ती करेगा. इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट कर सकते .

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में रेप और हत्या का इनामी आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें