Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sarkari Naukri News: 12वीं पास युवाओं के लिए निकली बड़ी वैकेंसी, 24 जून से पहले कर लें अप्लाई

June 5, 2026

Sarkari Naukri News: 12वीं पास युवाओं के लिए निकली बड़ी वैकेंसी, 24 जून से पहले कर लें अप्लाई

UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने एक्साइज कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों को राज्य सरकार के अधीन एक प्रतिष्ठित पद पर काम करने का मौका मिलेगा। युवाओं को बता दें कि आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम डेट 24 जून तय की गई है। उम्मीदवार इस भर्ती के लिए यहां बताए गए तरीके के जरिए आवेदन कर सकते हैं…

योग्यता क्या होनी चाहिए?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 का वैध स्कोरकार्ड होना जरूरी है। इसके साथ ही आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। केवल वही उम्मीदवार इस प्रक्रिया में शामिल हो पाएंगे जो इन दोनों शर्तों को पूरा करते हों।

ये भी पढ़ें:

आयु सीमा

इस पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों जैसे SC, ST और OBC के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी। आयु की गणना आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के आधार पर की जाएगी।

आवेदन शुल्क

बता दें कि आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के लिए समान रखा गया है। उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 25 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। बिना शुल्क भुगतान किए फॉर्म को मान्य नहीं माना जाएगा।

ये भी पढ़ें:

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आसानी से घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

फिर होमपेज पर “Live Advertisement” सेक्शन पर क्लिक करें।

अब एक्साइज कॉन्स्टेबल भर्ती से संबंधित विज्ञापन को खोलें।

-“New Registration” लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।

अपनी व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।

उम्मीदवार एक बार सारी जानकारी जांचकर फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें