Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

शहरी विकास मंत्रालय का Aaina Dashboard for Cities पोर्टल शुरू

November 14, 2023

शहरी विकास मंत्रालय का Aaina Dashboard for Cities पोर्टल शुरू

नयी दिल्ली : केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने सोमवार को आईना डैशबोर्ड फॉर सिटीज’ पोर्टल www.aaina.gov.in को लाइव किया। मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार, देश भर के शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) इस पोर्टल पर उपलब्ध एक सरल, भरने में आसान, डेटा प्रविष्टि फॉर्म के जरिए नियमित आधार पर स्वेच्छा से अपना प्रमुख डेटा जमा करने के लिए इस अग्रणी पहल में भाग ले सकते हैं।

आईना डैशबोर्ड का प्राथमिक उद्देश्य शहरों को यह देखने में मदद करना है कि वे अन्य शहरों की तुलना में कैसा प्रदर्शन कर रहे हैं, संभावनाओं और सुधार के क्षेत्रों की ओर इशारा करके उन्हें प्रेरित करना और सीखने और अग्रणी लोगों के साथ जुड़ने का अवसर प्रदान करना है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि यूएलबी की रैंकिंग न करते हुए, आईना डैशबोर्ड समान रूप से स्थित विभिन्न शहरों की तुलना करने और विभिन्न शहरों के बीच सहकर्मी शिक्षण को बढ़ावा देने के एक उपकरण के रूप में काम करेगा।

यह डैशबोर्ड यूएलबी द्वारा प्रस्तुत डेटा को पांच व्यापक स्तंभों यानी राजनीतिक और प्रशासनिक संरचना, वित्त, योजना, नागरिक केंद्रित शासन और बुनियादी सेवाओं के वितरण से जुड़े संकेतकों के आधार पर प्रस्तुत करेगा। शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) को इस अग्रणी पहल में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस पोर्टल का लक्ष्य यूएलबी के प्रमुख प्रदर्शन मैट्रिक्स का एक ठोस डेटाबेस बनाना है। यह पोर्टल सभी हितधारकों के लिए सुलभ होगा।

We are now on WhatsApp. Click to Join

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें