Site icon Dainik Savera Times

श्री जगन्नाथ मंदिर में फोटोग्राफी पर रोक लगाने के लिए कानून बनाने का आग्रह

पुरी: ओडिशा के पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने मंदिर के प्रतिबंधित क्षेत्रों में अनधिकृत फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी को रोकने के लिए दंडात्मक प्रावधानों सहित कठोर कानून बनाने का आग्रह किया है। एसजेटीए ने यह कदम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मंदिर के अनुष्ठानों से संबंधित वीडियो अपलोड करने सहित कई उल्लंघनों के मद्देनजर उठाया है। पुलिस ने पहले ही नोटिस जारी कर उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की थी।

पिछले हफ्ते ही 2 व्यक्तियों को मंदिर परिसर के अंदर धूप के चश्मे में छिपे जासूसी कैमरों का उपयोग करते हुए पकड़ा गया था जबकि पिछले महीने एक अलग घटना में मंदिर के ध्वज को मस्तूल पर बांधते हुए ड्रोन फुटेज वायरल हुआ था, साथ ही मंदिर के कई अन्य आंतरिक दृश्य भी है। एसजेटीए के अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में सख्त अभियोजन दिशानिर्देशों के अभाव में उल्लंघनकर्ताओं को अक्सर चेतावनी या मामूली जुर्माने के साथ छोड़ दिया जाता है। ऐसे ज्यादातर मामलों में पुलिस ने इस्तेमाल किए गए उपकरणों से रिकॉर्ड की गई फुटेज मिटा दी ।

ये भी पढ़ें : तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के बीच घरेलू निवेशकों का भरोसा, बाजार को सहारा

Exit mobile version