Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमरीकी राजदूत सर्जियो गोर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

June 19, 2026

अमरीकी राजदूत सर्जियो गोर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

नई दिल्ली : फ्रांस में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मुलाकात के बाद भारत में अमरीकी राजदूत सर्जियो गोर ने गुरुवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने विशेष रूप से आतंकवाद और नशीले पदार्थों की तस्करी से निपटने के मुद्दों पर चर्चा की। गोर ट्रंप और मोदी की मुलाकात के दौरान बुधवार रात फ्रांस के शहर एवियन में मौजूद थे और वहां से सीधे यहां आए। शाह ने गोर के साथ मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी।

दोनों नेताओं ने विशेष रूप से सुरक्षा के क्षेत्र में, खासकर आतंकवाद और नशीले पदार्थों की तस्करी से निपटने के लिए, दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की। गृह मंत्री ने कहा, “आज नई दिल्ली में भारत में अमरीकी राजदूत सर्जियो गोर से मुलाकात की। सुरक्षा के क्षेत्र में, खासकर आतंकवाद और नशीले पदार्थों की तस्करी से निपटने के लिए, भारत और अमेरिका के बीच सहयोग को और मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ‘भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ को आगे बढ़ाने और यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि दोनों देशों के लोगों को इस द्विपक्षीय रिश्ते का लाभ मिले।”

गोर ने भी सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में कहा, “गृह मंत्री अमित शाह के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई। हमने आतंकवाद से निपटने, अपने लोगों को नशीले पदार्थों और अवैध ड्रग्स से बचाने, अपनी सीमाओं को सुरक्षित करने और दोनों देशों में अपराधियों को सजा दिलाने के लिए सहयोग बढ़ाने पर सार्थक चर्चा की।” अमरीका और भारत के अधिकारी सीमाओं को सुरक्षित करने, अपराधियों को सजा दिलाने और युवाओं को नशीली दवाओं से बचाने के लिए नियमित रूप से रणनीतिक बैठकें करते रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें