Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिहार में बिना वैध दस्तावेजों के यात्रा करने के आरोप में दो अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार: पुलिस

November 11, 2024

बिहार में बिना वैध दस्तावेजों के यात्रा करने के आरोप में दो अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार: पुलिस

US Citizens Arrested : बिहार के मधुबनी जिले में एक महिला समेत दो अमेरिकी नागरिकों को कथित तौर पर बिना वैध दस्तावेजों के नेपाल में प्रवेश करने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार अमेरिकी नागरिक कैलिफोर्निया के निवासी हैं।

पुलिस ने दो स्थानीय लोगों को भी गिरफ्तार किया, जिन्होंने भारत-नेपाल सीमा के पास जयनगर इलाके में उनके ठहरने के दौरान उन्हें सहायता प्रदान की थी। पुलिस के अनुसार, सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 48वीं बटालियन के सुरक्षार्किमयों ने शनिवार दोपहर को जयनगर पुलिस थाना क्षेत्र की बेतोंहा सीमा चौकी के पास दो अमेरिकी नागरिकों को उस समय को रोका जब वे भारत से नेपाल जा रहे थे।

जयनगर के पुलिस उपाधीक्षक अंकुर कुमार ने बताया, ‘‘अमेरिकी नागरिको को SSB जवानों ने उस समय पकड़ा जब वे बिना वैध दस्तावेजों के नेपाल में घुसने की कोशिश कर रहे थे। गिरफ्तार किए गए अमेरिकी नागरिक पति-पत्नी हैं। नेपाल में जन्मी महिला ने अमेरिकी नागरिक से शादी करने के बाद अमेरिका की नागरिकता ले ली थी। दोनों से पुलिस, SSB और अन्य संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से पूछताछ की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों अमेरिकी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें साजो-सामान उपलब्ध कराने के आरोप में दो स्थानीय लोगों को भी पकड़ा गया है।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें