Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिका ट्रक हादसा: सुखबीर बादल बोले, USA में फंसे भारतीय ट्रक ड्राइव हरजिंदर को कानूनी सहायता दे केंद्र सरकार

August 26, 2025

अमेरिका ट्रक हादसा: सुखबीर बादल बोले, USA में फंसे भारतीय ट्रक ड्राइव हरजिंदर को कानूनी सहायता दे केंद्र सरकार

चंडीगढ़ US truck accident: शिरोमणि अकाली दल ने एक प्रस्ताव पारित कर अमेरिका सरकार से ट्रक चालक हरजिंदर सिंह के मामले में मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की अपील करते हुए केंद्र सरकार से सिख नौजवान को काऊंसलर और कानूनी सहायता प्रदान कर उसे कानूनी बचाव के सभी रास्ते उपलब्ध कराने की अपील की।

इस बारे में पार्टी अध्यक्ष सुखबीर बादल की अध्यक्षता में राज्य के 6 जिलों के वरिष्ठ लीडरशिप की मीटिंग के दौरान यह प्रस्ताव पारित किया गया। मीटिंग में 31 अगस्त को मोगा में एक ऐतिहासिक राजनीतिक कांफैं्रस आयोजित करने का फैसला लिया गया और इसे फतेह रैली नामित किया गया। ताकि, पंजाब को बर्बाद करने वाले मध्यवर्गीय पार्टियों से निपटने के लिए कार्यक्रम तैयार किया जा सके। नेताओं ने अकाली दल अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि 2 लाख से अधिक पंजाबी राज्य में आम आदमी पार्टी के कार्यकाल के अंत और 2027 में अकाली दल सरकार के आगमन का बिगुल बजाने के लिए पार्टी सम्मेलन में इकट्ठा होंगे।

इस दौरान एक प्रस्ताव पारित किया गया। जिसमें, केंद्र और राज्य सरकार से राशन कार्ड पर राजनीति बंद करने और आटा-दाल योजना के सभी लाभार्थियों को न्याय सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। इसने कहा कि इस समय पंजाबी परेशान हैं, क्योंकि इस योजना के तहत कोई दाल नहीं दी जा रही और यहां तक कि केंद्र द्वारा आपूर्ति की जा रही गेहूं की मात्र में भी भारी कमी की गई है।

यह भी उजागर किया गया कि केंद्र ने केवाईईसी अपटेड के कारण आपूर्ति बंद कर दी या राज्य सरकार ने राजनीतिक कारणों से राशन कार्ड रद्द कर दिए हो, यी लोगों की ही हार है। इस दौरान अकाली दल ने भारत और अमरीकर की अर्थव्यवस्थाओं में पंजाबी और सिख ट्रक ड्राइवरों के अपार योगदान को स्वीकार किया और वैश्विक पंजाबी समुदाय के साथ खड़े होने एवं सभी के लिए न्याय, सम्मान और मानवीय सहायता सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता जताई। मीटिंग में रोपड़, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, नवांशहर, लुधियाना और पटियाला से पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें