Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली के लिए न्यूनतम संसाधनों का उपयोग जरूरी : CM Mohan Yadav

February 21, 2024

पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली के लिए न्यूनतम संसाधनों का उपयोग जरूरी : CM Mohan Yadav

भोपालः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली विकसित करने के लिए न्यूनतम संसाधनों के उपयोग का सुझाव दिया है। पर्यावरण से संबंधित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यादव ने सौर ऊर्जा पैनल के उपयोग और हरित स्थानों को विकसित करने की भी वकालत की हैं। उन्होंने कहा कि महज एक बार इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक के उपयोग से बचना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ‘हर दिन एक पेड़’ लगाने के अभियान के समापन पर आयोजित कार्यक्रम में यादव ने कहा, कि ‘न्यूनतम संसाधनों का उपयोग करके हमें ऐसी जीवनशैली अपनानी चाहिए जो पर्यावरण के अनुकूल हो। भारत मानवता और शांति में विश्वास करता है।’’

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, कि ‘जिस तेजी से पेड़ काटे जा रहे हैं उसे देखते हुए 2050 तक औसत तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़ जाएगा, जिससे ग्लेशियर पिघल जाएंगे। जलवायु परिवर्तन एक बड़ी चुनौती है।’’ पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने 2021 में ‘हर दिन एक पौधा’ लगाने का संकल्प लिया था और जनता तथा सरकार को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि सरकार को ग्राम पंचायतों में भी पौधारोपण करना चाहिए और हरित स्थान विकसित करने चाहिए। उन्होंने कहा, कि ‘प्रत्येक घर को सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करना चाहिए और बिजली बचानी चाहिए। एकल इस्तेमाल प्लास्टिक को रोका जाना चाहिए।’’ दाजी के नाम से लोकप्रिय ध्यान शिक्षक कमलेश पटेल ने कहा कि ध्यान हमारी चेतना और अंतज्ञान को बढ़ाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें