Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

8 साल से पेशाब से गूंथती थी आटा, परिवार का लीवर हुआ खराब…नौकरानी की करतूत से कांपी इंसानियत

October 16, 2024

8 साल से पेशाब से गूंथती थी आटा, परिवार का लीवर हुआ खराब…नौकरानी की करतूत से कांपी इंसानियत

गाजियाबाद। देशभर से आए दिन कभी नान में थूकने तो कभी जूस में पेशाब मिलाने का मामला सामने आता रहा है। अब एक बार फिर ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से आया है जहां एक महिला पर खाना बनाते समय उसमें पेशाब मिलाने का आरोप लगा है। बताया जा रहै कि नौकरानी परिवार को मूत्र से आटा गूंथकर रोटी बनाकर खिला रही थी। जब पूरे परिवार शक हुआ तो चुपके से किचन में मोबाइल रखकर वीडियो बनाया तो नौकरानी की करतूत देख सभी लोगों के होश उड़ गये। ये घटना गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की एक सोसाइटी की है।

परिवार का कहना है कि उनके घर में एक-एक करके लोग बीमार हो गए। जिसके बाद सभी लोगों को शक होने लगा था। जिसके बाद सीसीटीवी कैमरे लगवाए। हैरत बात तो ये है कि मेड घर में 8 साल से काम करती है। मालिक ने जब अपने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए, तो इस घिनौनी हरकत का पता लगा। परिवार के सदस्य कई महीनों से पेट और लीवर की बीमारियों से पीड़ित थे और उनकी हालत बिगड़ती जा रही थी। शुरू में उन्होंने इसे आम संक्रमण समझा, लेकिन जब उनकी सेहत में सुधार नहीं हुआ, तो उन्हें अपने खाने पर शक हुआ। उन्होंने दावा किया कि घरेलू सहायिका रीना खाना बनाते समय उसमें पेशाब मिला रही थी।

मामले बारे दी गई शिकायत में कहा गया कि आरोपी ऐसा लंबे समय से कर रही थी। FIR में लीवर की बीमारी का भी जिक्र किया गया है। DCP सुरेंद्र नाथ तिवारी ने कहा है कि क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में शिकायत के आधार क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में FIR दर्ज कर ली गई है। जिसके बाद आरोपी रीना को गिरफ्तार कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें