Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

उप्र सरकार ने महाकुंभ मेले के लिए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल सिन्हा को किया आमंत्रित

December 12, 2024

उप्र सरकार ने महाकुंभ मेले के लिए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल सिन्हा को किया आमंत्रित

जम्मू : उत्तर प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को महाकुंभ मेले में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। हर 12 साल में आयोजित होने वाला महाकुंभ अगले साल 13 जनवरी से 26 फरवरी तक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित किया जाएगा। इस मेले में 40 करोड़ से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार तथा अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को निमंत्रण सौंपने के लिए जम्मू पहुंचे।

सभी लोगों को महाकुंभ के लिए निमंत्रण देने के वास्ते आए हैं : अंसारी
अंसारी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हम यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उपराज्यपाल सिन्हा, मुख्यमंत्री अब्दुल्ला और सभी लोगों को महाकुंभ के लिए निमंत्रण देने के वास्ते आए हैं। महाकुंभ भारत की महान संस्कृति और विविधता का प्रतीक है और साथ ही हमारी विरासत को आगे बढ़ाने का एक अवसर भी है।’’

मोदी महाकुंभ के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए कल प्रयागराज का दौरा करेंगे : मंत्री
मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महाकुंभ के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए कल प्रयागराज का दौरा करेंगे। इस बीच, मंत्री कुमार ने कहा कि वे लोगों को आस्था के संगम में डुबकी लगाने के लिए आमंत्रित करने के लिए जम्मू-कश्मीर में हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम शीघ्र ही उपराज्यपाल से मिलेंगे और बाद में मुख्यमंत्री से भी मुलाकात कर उन्हें निमंत्रण सौंपेंगे।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें