Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

उत्तराखंड : मल्लीताल में भूस्खलन के कारण 2 मंजिला मकान हुआ जमीदोंज, कोई जनहानि नहीं

September 24, 2023

उत्तराखंड : मल्लीताल में भूस्खलन के कारण 2 मंजिला मकान हुआ जमीदोंज, कोई जनहानि नहीं

नैनीताल: यहां के मल्लीताल स्थित चार्टन लॉज इलाके में दो मंजिला मकान भूस्खलन की चपेट में आकर भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। समय रहते मकान को खाली करवा लिया गया था। भूस्खलन से मकान गिरने के बाद आसपास बने मकानों में भी दरारें आ गई हैं और मकान टेढ़े हो गए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

इस भूस्खलन का एक कारण क्षेत्र में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को भी माना जा रहा है, जिसमें जेसीबी समेत भारी भरकम ड्रिलर मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है। प्रशासन और पुलिस खतरे की जद में आए मकानों को खाली कराने के लिए मुनादी भी कर रहा है। प्रशासन प्रभावित परिवारों के रहने की व्यवस्था के साथ भूस्खलन क्षेत्र में पानी रिसाव रोकने के लिए तिरपाल डाल रहा है।

एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि भवन अवैध रूप से बना हुआ था। इसे सील भी किया गया था। इसकी बुनियादर में भी कुछ नहीं है। घर में कॉलम-बीम भी नहीं थे। इसके नीचे की मिट्टी की भी काफी कमजोर है। भवन में पानी की निकासी का भी कोई प्रबंध नहीं था। पिछले दिनों से काफी बारिश भी हो रही थी।एसडीएम ने दावा किया कि इस इलाके में नया निर्माण भी हुआ था। संभवता इसी कारण भार पड़ने की वजह से भवन ध्वस्त हो गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद इसके आसपास के चार-पांच घरों को खाली कराया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें