Site icon Dainik Savera Times

Uttarakhand Accident : पर्यटकों की कार का ब्रेक हुआ फेल,सड़क पर पलटी कार….हादसे में लोग 8 घायल

Road Accident in Basti

Road Accident in Basti

Uttarakhand Accident : उत्तराखंड के नैनीताल में बुधवार रात दिल्ली-गाजियाबाद के पर्यटकों की कार के ब्रेक फेल होने से आठ लोग घायल हो गए। इनमें कुछ को गंभीर चोट आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली के पर्यटकों की अर्टिगा कार संख्या एचआर 51 सीई 1024 नैनीताल से कालाढूंगी की ओर जा रहा था।। इस दौरान नलिनी के पास पहुंचते ही कार का ब्रेक फेल हो गया और कार सड़क पर पलट गई।

मंगोली चौकी पुलिस प्रभारी भूपेंद्र मेहता की अगुवाई में घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को बाहर निकाल कर कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया। वाहन में सवार आठ लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ को गंभीर चोट आई है।

घायलों में दीपाली, शर्मा, अंबिका शर्मा, रचित शर्मा, अमित शर्मा निवासीगण कृष्णा नगर, बागू, गाजियाबाद, उप्र, पारुल शर्मा, हेमा शर्मा, कार्तिक शर्मा, निवासीगण दिल्ली और चालक जीतराम निवासी सेक्टर 87, साईं रोड, फरीदाबाद, हरियाणा शामिल हैं।

Exit mobile version