Site icon Dainik Savera Times

उत्तराखंड के CM धामी आज अपनी कैबिनेट के साथ करेंगे रामलला के दर्शन

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपनी पूरी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए अयोध्या जाएंगे। वह अपने कैबिनेट के साथ हनुमान गढ़ी और रामलला के दर्शन करेंगे। साथ ही पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। यह जानकारी सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई।

मुख्यमंत्री धामी आज दिन के लगभग 11:15 बजे अयोध्या धाम की हनुमानगढ़ी पहुंचेंगे, जहां दर्शन व पूजन करने के बाद रामलला के दर्शन-पूजन करेंगे। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को बड़े धूमधाम से हुई थी। इसके बाद से रामलला के दर्शन करने के लिए नवनिर्मति मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ है। हर रोज अयोध्या में लाखों की संख्या में भक्त रामलला के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री धामी भी अपने पूरे कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करने वाले हैं।

Exit mobile version