Site icon Dainik Savera Times

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए पहुंचे अहमदाबाद

अहमदाबाद: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए मंगलवार को अहमदाबाद पहुंचे। वहां मुख्यमंत्री धामी का जोरदार स्वागत किया गया। अहमदाबाद के कर्णावती एयरपोर्ट पर पहुंचते ही प्रवासी लोगों ने मुख्यमंत्री धामी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया।मुख्यमंत्री धामी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए विदेश के साथ देश के कई हिस्सों में भी जा रहे हैं। इसी कड़ी में वह गुजरात की राजधानी अहमदाबाद पहुंचे। वहां वह रोड शो के साथ उत्तराखंड में निवेश करने वाले निवेशकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी करेंगे।

उत्तराखंड में इन्वेस्टर समिट दिसंबर में होने जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी कैबिनेट लगातार रोड शो और निवेशकों के साथ बैठक कर रहे हैं, जिसमें अभी तक उत्तराखंड सरकार को हजारों करोड़ के एमओयू साइन करने में सफलता मिली है।मुख्यमंत्री लगातार इसी कोशिश में हैं कि उत्तराखंड में ज्यादा से ज्यादा निवेश करवाया जाए, ताकि यहां पर पलायन की समस्या का समाधान होने के साथ ही यहां के बेरोजगारों को अपने ही प्रदेश में रोजगार के साधन उपलब्ध हो सके। इसके लिए वह लगातार विदेश के साथ भारत के कई राज्यों में जा रहे हैं।

Exit mobile version