Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

उत्तराखंड के सीएम धामी ने गोपेश्वर को दी 229.31 करोड़ की सौगात

March 13, 2024

उत्तराखंड के सीएम धामी ने गोपेश्वर को दी 229.31 करोड़ की सौगात

गोपेश्वर: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर गोपेश्वर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी रोड शो में शामिल हुए, जिसमें लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद सीएम धामी ने लाभार्थी सम्मान समारोह में शामिल होते हुए 229.31 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास किया।

उन्होंने जनपद के विकास के लिए कई घोषणाएं भी की, जिसमें हापला-धोतीधार सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने, दशोली ब्लॉक में सेटुणा तक सड़क बनाने को स्वीकृति, गंगानगर माई मंदिर से भैरव तोक तक रामगंगा नदी पर झूला पुल का निर्माण और थराली विधानसभा में चार विकास खंडों में गौ-संरक्षण सेवा की स्थापना शामिल हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अटल आवास योजना के अंतर्गत निर्मति भवनों के दो लाभार्थयिों मथुरा लाल और मुकेश लाल को प्रतीकात्मक तौर पर घर की चाबी सौंपी। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत नीलम देवी को दूसरी किश्त के तहत 60,000 रुपए का चेक प्रदान किया। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत संगीता देवी और गुड्डी देवी को घर की चाबी सौंपी।

उन्होंने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत राजेश्वरी देवी और नरेंद्र सिंह को 50-50 हजार रुपए का अंशदान धनराशि के चेक प्रदान किए। महिला सशक्तीकरण के तहत मंदोदरी देवी को महालक्ष्मी किट दिए। उल्लेखनीय कार्य के लिए युवक मंगल दल बूरा को 75 हजार और महिला मंगल दल आला जोखना को 37,500 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। देवभूमि मत्स्य जीवी सहकारिता समिति को 20 लाख का चेक प्रदान किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता, सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून जैसे बड़े एवं कड़े फैसले लिए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें