Site icon Dainik Savera Times

Uttarakhand : स्वास्थ्य मंत्री Dhan Singh Rawat ने 15 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

श्रीनगरः उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को दवा पिलाई। उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनी।

स्वास्थ्य मंत्री ने जनता के लिए श्रीनगर-खिसूं, मैलसैंण-चोपड़ा-बूंखाल-पैठाणी मार्ग पर बस सेवा का शुभांरभ किया। श्रीनगर के राजकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान के नए भवन में पठन-पाठन का शुभारंभ और गंगा म्यूजियम केंद्र का भूमि पूजन किया।

उन्होंने विकासखंड खिसूं में 15 करोड़ की लागत से 18 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करके क्षेत्रवासियों को सौगात दी। उन्होंने 2 करोड़ 90 लाख की लागत से नव निर्मति विकासखंड मुख्यालय का शुभारंभ किया।

Exit mobile version