Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

उत्तराखंड : कासनगर का जाखन गांव आया भू-धंसाव की चपेट में, 9 आवासीय भवन और 7 गौशालाएं हुईं क्षतिग्रस्त

August 17, 2023

उत्तराखंड : कासनगर का जाखन गांव आया भू-धंसाव की चपेट में, 9 आवासीय भवन और 7 गौशालाएं हुईं क्षतिग्रस्त

विकासनगर: विकासनगर ब्लॉक के लांघा से करीब 5 किमी आगे ग्राम जाखन गांव में भू-धंसाव का मामला सामने आया है। जाखन में भू-धंसाव से 9 आवासीय भवन और 7 गौशालाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं।ग्रामीण गांव छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए हैं। गनीमत यह रही कि दिन का समय होने से गांव के सभी लोग समय से बाहर निकल गए थे, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई ।

बुधवार को विकासनगर के जाखन गांव सहित आसपास का बड़ा इलाका भू-धंसाव के कारण तेजी से नीचे की ओर धंस रहा है। दोपहर के वक़्त जाखन गांव में एक-एक कर कुछ मकानों में हलचल हुई, जिससे लोग घबरा गए। इससे पहले ग्रामीण कुछ समझ पाते एक मकान की दीवार गिर गई। दूसरे मकान के पिलर गिर गए और देखते ही देखते कुछ मकान पूरी तरह से जमींदोज हो गए। घटना से गांव में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में लोग औरतों बच्चों और अपने पालतू मवेशीयों के साथ अपना सब कुछ छोड़कर तुरंत सुरक्षित स्थानों की ओर भागे।

ग्रामीणों ने अपनी बाइक, कार इत्यादि भी गांव में ही छोड़ दिए। देखते ही देखते गांव के अधिकांश मकान भू-धंसाव से क्षतिग्रस्त हो गए गांव की ज़मीन में बड़ी दरारें देखी जा रही हैं। बहरहाल, डर के मारे कोई गांव के नजदीक नहीं जा रहा है। ग्रामीणों ने विकासनगर कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी है। मौके पर राहत बचाव के लिए एसडीआरएफ और कोतवाली पुलिस विकासनगर की टीम पहुंच चुकी है। जिला प्रशासन को भी घटना की जानकारी दी गई है। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस द्वारा प्रभावित व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है। प्रभावित व्यक्तियों को राशन की व्यवस्था की जा रही है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा एवं राजस्व विभाग सहित समस्त विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। 108 एम्बुसेंश सेवा, लोनिवि, विद्युत विभाग की टीम मौके पर मौजूद है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें