Uttarakhand Police Bharti 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड पुलिस में 200 पदों पर भर्ती निकली है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर और फायर ऑफिसर समेत कई पद शामिल हैं। आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 31 दिसंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
भर्ती की जरूरी तारीखें
इस भर्ती के लिए आवेदन और परीक्षा की तारीखें जारी कर दी गई हैं।
– नोटिफिकेशन जारी: 25 नवंबर 2026
– आवेदन शुरू: 1 दिसंबर 2026
– आवेदन की आखिरी तारीख: 31 दिसंबर 2026
– फॉर्म में सुधार: 4 से 6 जनवरी 2027
– लिखित परीक्षा: 18 अप्रैल 2027
कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती में कुल 200 पद भरे जाएंगे। इनमें सब इंस्पेक्टर के 93, प्लाटून कमांडर के 81, सब इंस्पेक्टर अभिसूचना के 19, फायर ऑफिसर के 5 और उप आबकारी निरीक्षक के 2 पद शामिल हैं।
कौन कर सकता है आवेदन और कितनी होनी चाहिए उम्र
सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना जरूरी है। फायर ऑफिसर के पद के लिए साइंस से ग्रेजुएशन होना चाहिए। वहीं, उप आबकारी निरीक्षक के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
बता दें कि सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर और फायर ऑफिसर के लिए उम्र 21 से 35 साल रखी गई है। वहीं, उप आबकारी निरीक्षक के लिए उम्र 21 से 42 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट चेक और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा। फिजिकल टेस्ट पास करने वाले उम्मीदवार 200 नंबर की लिखित परीक्षा देंगे। इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
1. सबसे पहले UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर भर्ती से जुड़े नोटिफिकेशन और ऑनलाइन आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब अपनी जरूरी जानकारी जैसे नाम, पता, जन्मतिथि और शैक्षणिक योग्यता भरें।
4. इसके बाद जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसका चयन करें।
5. मांगे गए जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
6. ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।
7. आखिर में भरे हुए फॉर्म को अच्छी तरह चेक करें और सबमिट कर दें।
8. आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट या PDF अपने पास सुरक्षित रख लें।