Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

उत्तराखंड ने लंदन में तीन हजार करोड़ रुपये के निवेश एमओयू पर दस्तखत किए 

September 28, 2023

उत्तराखंड ने लंदन में तीन हजार करोड़ रुपये के निवेश एमओयू पर दस्तखत किए 
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह  धामी के ब्रिटेन दौरे के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को प्रदेश सरकार ने तीन हजार करोड़ रुपये के निवेश समझौतों (एमओयू) पर दस्तखत किए ।उत्तराखंड में दिसंबर में होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए उद्योगपतियों को आमंत्रित करने लंदन गए धामी की मौजूदगी में आगर टेक्नोलॉजी के साथ दो हजार करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। आगर टेक्नोलॉजी ने प्रदेश में लिथियम बैटरी प्लांट्स में निवेश करने की सहमति जताई है ।
इसके अलावा,  बार्सलिोना के साथ एक हजार करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। बार्सलिोना कन्वेंशन सेंटर और इवेंट मैनेजमैंट के क्षेत्र में काम करने वाला यूरोप का एक प्रतिष्ठित समूह है ।ईज माई ट्रिप के साथ भी राज्य सरकार ने दो एमओयू पर दस्तखत किए हैं जिसमें राज्य सर्मिथत ओटीए (ऑनलाइन ट्रैवल एग्रीगेटर) बनाए जाने और पर्यटन के लिए विश्व में उत्तराखंड का प्रचार करने पर सहमति बनी है । इससे पहले, धामी के इंग्लैंड दौरे में उत्तराखंड रोपवे क्षेत्र की दिग्गज कंपनी पोमा समूह सहित कई अन्य कंपनियों के साथ छह-सात हजार करोड़ रुपए के निवेश एमओयू पर दस्तखत कर चुका है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें