Site icon Dainik Savera Times

उत्तराखंड : लिपुलेख के जरिए कैलास मानसरोवर के तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था भी तिब्बत पहुंचा

पिथौरागढ़ : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में 17,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित लिपुलेख र्दे के जरिए कैलास मानसरोवर जाने वाले तीर्थयात्रियों का 48 सदस्यीय दूसरा जत्था सोमवार को तिब्बत में प्रवेश कर गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक यात्र के लिए नोडल एजैंसी कुमांउ मंडल विकास निगम के धारचूला आधार शिविर पर मौजूद सूत्रों ने बताया कि श्रद्धालुओं ने लिपुलेख र्दे को पार करते हुए सोमवार सुबह सवा 9 बजे तिब्बत में प्रवेश किया।

तिब्बत में अपने प्रवास के दौरान श्रद्धालु तकलाकोट, दारचेन, डेरा फुक, जुंगघुई पू और कुगू नामक स्थानों पर विश्रम करेंगे और पवित्र कैलास पर्वत तथा मानसरोवर झील के दर्शन और परिक्रमा करेंगे। सूत्रों ने बताया कि लिपुलेख र्दे के जरिये तीर्थयात्र पर जाने वाले 46 सदस्यों का तीसरा जत्था सोमवार सुबह धारचूला से गुंजी के लिए रवाना हुआ है। इस वर्ष लिपुलेख र्दे के जरिये पांच जत्थों में करीब 250 श्रद्धालु कैलास मानसरोवर की यात्र पर जाएंगे। 5 में से 3 जत्थे यात्र के विभिन्न पड़ावों पर हैं जबकि चौथे और पांचवें जत्थे क्रमश: 5 और 9 अगस्त को धारचूला आधार शिविर पर पहुंचेंगे।

ये भी पढ़े- स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान अस्पताल में भर्ती, वीडियो देखकर टेंशन में आए फैंस

Exit mobile version