Site icon Dainik Savera Times

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में मादक पदार्थ तस्कर 35 लाख रुपये की हेरोइन सहित गिरफ्तार

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 35 लाख रुपये मूल्य की 116 ग्राम हेरोइन जब्त की है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया कि नीरज सार्की (25) को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 116.73 ग्राम हेरोइन बरामद होने के बाद उसके खिलाफ स्वापक औषधि और मन? प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि उसके पास से 2,190 रुपये भी बरामद हुए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पांच फरवरी 2025 को पिथौरागढ़ शहर में एक बुजुर्ग से बैग झपटने के मामले में भी सार्की वांछित था और इस मामले में उसकी तलाश की जा रही थी।यादव ने कहा कि बैग झपटने के मामले में सह-आरोपी मुजामिल अंसारी ने उसके ठिकाने का सुराग दिया था।

पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘इस सफलता के बाद हमने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अपने प्रयास तेज कर दिए हैं और जिले को मादक पदार्थ मुक्त बनाया जाएगा।’’

ये भी पढ़ें: बटाला में CM भगवंत मान ने दी करोड़ों की सौगात, कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Exit mobile version