Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

कोटद्वार-सतपुली हाईवे पर डंपर 100 मीटर खाई में गिरा, चालक की मौत

November 19, 2025

कोटद्वार-सतपुली हाईवे पर डंपर 100 मीटर खाई में गिरा, चालक की मौत

मंगलवार शाम करीब 4 बजे कोटद्वार-सतपुली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुल्हड़ बंद के पास बड़ा हादसा हो गया। सड़क चौड़ीकरण के दौरान मलबा लेकर जा रहा डंपर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में एक चालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची।

ASI सोहनलाल ताम्टा ने बताया कि हाईवे पर पिछले आठ महीनों से शिवालिक कंपनी की ओर से चौड़ीकरण का कार्य चल रहा था। मलबा ले जा रहा डंपर कुल्हड़ गांव से लगभग 300 मीटर दूर स्थित डंपिंग जोन की ओर जा रहा था। इसी दौरान किनारा कच्चा होने के कारण वाहन फिसलकर गहरी खाई में चला गया।

मृतक की पहचान 48 वर्षीय बॉबी पुत्र रामकिशन निवासी नाकुड, सहारनपुर के रूप में हुई है। इसके अलावा दो अन्य चालक—शिव कुमार और सूरज, निवासी यमुनानगर—गंभीर रूप से घायल हैं। SDRF टीम ने घायलों को रेस्क्यू कर सतपुली स्थित हंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती करा

 

चौकी इंचार्ज संजय रावत के अनुसार, घायलों का उपचार जारी है और उनकी हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उधर, मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे शवगृह भेज दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक चालक दूसरी गाड़ी को साइड दे रहा था, तभी डंपर गड्ढे में गिर गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें