Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

यमुनोत्री मार्ग पर आया भूस्खलन; मलवे में यात्री दबे, दो के शव बरामद

June 23, 2025

यमुनोत्री मार्ग पर आया भूस्खलन; मलवे में यात्री दबे, दो के शव बरामद

देहरादून: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद अंतर्गत यमुनोत्री यात्र मार्ग पर हुए भूस्खलन के मलवा से दो यात्रियों के शव बरामद हुए हैं।

यमुनोत्री यात्र मार्ग पर सोमवार अपराह्न् भूस्खलन होने के कारण वहां से गुजर रहे कुछ यात्री मलवे में दब गये। घटना स्थल से मुंबई निवासी एक व्यक्ति को घायल अवस्था में बचा लिया गया। अभी तक शवों की पहचान नहीं हो पायी है।

उत्तरकाशी के जिला आपदा नियंत्रण केंद्र ने देर रात बताया कि आज अपराह्न् लगभग 04:12 बजे तहसील बड़कोट के 09 कैची के पास पैदल मार्ग से ऊपर पहाड़ी के 20 मीटर भाग से भूस्खलन होने की सूचना प्राप्त हुयी। इसके बाद राहत दलों की कुल 118 सदस्यीय टीम घटना स्थल पर भेजी गयी। घटना स्थल से राजस्व उप निरीक्षक द्वारा प्राप्त सूचना अनुसार,भूस्खलन के मलवे में तीन से चार यात्रियों की दबने की सूचना है। एक घायल यात्री को पीक्एचक्सीक्, जानकीचट्टी में भर्ती कराया गया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

 

ये भी पढ़ें- BSEB 12th Result 2026: आज जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट; जानें कैसे करें चेक

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें