Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

रजत जयंती पर देहरादून पहुंचे PM मोदी, कई विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

November 9, 2025

रजत जयंती पर देहरादून पहुंचे PM मोदी, कई विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

देहरादून: उत्तराखंड की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून पहुंचें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह के अवसर पर विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह में कहा,

“9 नवंबर का ये दिन एक लंबी तपस्या का फल है; आज का दिन हम सभी के लिए गौरव का दिन है। उत्तराखंड के लोगों का बरसों से जो सपना था, वो 25 साल पहले अटल जी की सरकार में पूरा हुआ… आज उत्तराखंड जिस ऊंचाई पर पहुंचा है, उसे देखकर इस खूबसूरत राज्य के लिए संघर्ष करने वाले हर व्यक्ति का खुश होना स्वाभाविक है। आज उनका हृदय प्रफुल्लित और आनंदित है…”

रजत जयंती समारोह में बोले CM पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह में कहा, “…मैं देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले हमारे वीर जवानों और उत्तराखंड राज्य की स्थापना के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले राज्य आंदोलनकारियों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। यह हमारा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री इस ऐतिहासिक अवसर पर यहां उपस्थित हैं।”

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह में शामिल हुए। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट जारी किया।

किसानों को मिला तोहफा

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने 28,000 किसानों के खातों में 62 करोड़ रुपये की फसल बीमा राशि भी ट्रांसफर करेंगे।

ये भी पढ़ें: Gold-Silver Price: इतने दिनों में 10,000 रुपये सस्ता हुआ सोना, महंगी हुई चांदी, देखें रेट

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए शहर में सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम किए गए हैं। लगभग 3,000 पुलिसकर्मी तैनात रहे और हर प्रवेश द्वार पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। उच्च तकनीक वाले स्मार्ट सर्विलांस कैमरों के माध्यम से आगंतुकों की पहचान सुनिश्चित की गई। राज्य पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने खुद तैयारियों की समीक्षा की और सभी अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें