Site icon Dainik Savera Times

बड़ा हादसाः 29 श्रद्धालुओं को लेकर दर्शन के लिए जा रही बस गहरी खाई में गिरी, मची चीख-पुकार

टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में कुंजापुरी मंदिर के नजदीक एक पर्यटक बस गहरी खाई में गिर गई। बस में कुल 29 यात्री सवार थे, जो गुजरात से दर्शन के लिए आए थे। सोमवार दोपहर जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी को जानकारी मिली कि कुंजापुरी–हिंडोलाखाल मार्ग पर एक बस लगभग 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही तुरंत रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई।

 

एसडीआरएफ की पांच टीमें मौके पर रवाना
सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर पोस्ट ढालवाला, पोस्ट कोटि कॉलोनी, एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय से कुल पांच टीमें तुरंत घटनास्थल के लिए भेजी गईं। जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारी भी मौके की ओर रवाना हुए।

 

स्थानीय लोगों ने की तुरंत मदद
हादसा होने के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण पहुंचे। घायलों को निकालने का काम शुरू किया। इसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीमों ने आधिकारिक रेस्क्यू शुरू किया और बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

 

पांच लोगों की मौत, कई घायल
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट के अनुसार हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है इनमें 4 पुरुष और 1 महिला शामिल हैं।

घायलों की स्थिति इस प्रकार है—

-3 घायलों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया

-4 घायलों का इलाज श्रीदेव सुमन उप जिला अस्पताल, नरेंद्रनगर में चल रहा है

-17 लोग सामान्य स्थिति में हैं

रेस्क्यू और राहत कार्य जारी
प्रशासन ने बताया कि घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य पूरी तेजी से जारी है। आगे की जानकारी आने पर अपडेट दिया जाएगा

 

Exit mobile version