Site icon Dainik Savera Times

हेमकुंड साहिब से वापस गलत दिशा से आ रहे युवकों की बाइक से भिड़ा ट्रक, मौत

देहरादून: उत्तराखंड में शनिवार को हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा से दर्शन कर लौट रहे मोटर साइकिल (बाइक) सवार दो सिक्ख युवकों को गलत दिशा से आना जीवन पर भारी पड़ गया। उनकी बाइक ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बागवान और लक्षमोली के बीच टाटा 407 ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने देर रात्रि बताया कि ट्रक रामकिशोर , निवासी पौड़ी गढ़वाल चला रहा था। कोतवाली प्रभारी, कीर्तिनगर, देवराज शर्मा ने बताया कि शनिवार को ट्रक चालक रामकिशोर ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर आ रहा था। इसी दौरान गलत दिशा से आ ही बाईक से ट्रक की टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि बाइक ट्रक के नीचे फंस गई। मृतकों की पहचान मनप्रीत सिंह (28 ) एवं गुरदीप सिंह (22)निवासी पटियाला के रूप में हुयी है।विस्तृत समाचार के लिए हमारी सेवाएं लें

ये भी पढ़ें :- ईद के मौके पर अफगानिस्तान और पाकिस्तान में युद्धविराम की घोषणा, इन देशों ने की थी अपील 

Exit mobile version