Site icon Dainik Savera Times

उत्तरकाशी हादसा : CM Dhami ने रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के दिए निर्देश

उत्तरकाशीः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को उत्तरकाशी के सिलक्यारा पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री धामी ने सिलक्यारा सुरंग के भीतर हुए भू धंसाव स्थल का निरीक्षण कर राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरंग में फंसे मजदूरों को जल्द सुरक्षित निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए हरसंभव प्रयास हो रहे हैं। अधिकारियों और एजेंसियों को समन्वय और तत्परता के साथ राहत और बचाव कार्य पूरी तेजी से चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि अभियान के लिए बाहर से जिस तरह की भी सामग्री और विशेषज्ञता की आवश्यकता होगी, उसे सरकार शीघ्र उपलब्ध कराएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत और बचाव कार्यों के लिए सभी संभव विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। बचाव कार्य के लिए बड़े व्यास के ह्यूम पाइप हरिद्वार और देहरादून से भेजे जाने की व्यवस्था कर दी गई है। ईश्वर की कृपा और बचाव अभियान में जुटे लोगों के प्रयासों के चलते सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों को जल्द सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। मुख्यमंत्री के साथ घटना स्थल पर निरीक्षण के लिए आए गढ़वाल मंडल के आयुक्त विनय शंकर पांडे ने भी राहत और बचाव कार्य की जानकारी ली।

Exit mobile version