
Uttarkashi Cloud burst : लगातार हो रही बारिश के बीच यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर उत्तरकाशी जिले के बड़कोट क्षेत्र में पालीगढ़ और ओजरी डाबरकोट के बीच सिलाई बांध के पास बादल फटने से आठ से नौ मजदूर लापता हो गए। अधिकारियों ने यहां बताया कि शनिवार रात 12 बजे के बाद हुई इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस, प्रशासन, राज्य आपदा प्रतिवादन बल और अन्य एजेंसियों ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है।
बड़कोट थाना प्रभारी दीपक कठैत ने बताया कि सड़क निर्माण में लगे कुछ मजदूर वहां टेंट लगाकर रह रहे थे और बादल फटने के दौरान आई तेज बाढ़ में बह गए। उन्होंने बताया कि आठ से नौ लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश के लिए तलाशी अभियान चलाया गया है। ये सभी मजदूर नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं। अभी तक मजदूरों का कोई पता नहीं चल सका है।
बादल फटने के बाद सिलाई बंद होने के अलावा यमुनोत्री हाईवे भी दो से तीन अन्य स्थानों पर बंद है, जिसे खोलने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग टीम प्रयास कर रही है। इसके साथ ही ओजरी के पास सड़क संपर्क भी बाधित हो गया है। जिला आपदा नियंत्रण कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार लगातार हो रही बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है, जबकि स्यानाचट्टी में कूपड़ा कुंशाला त्रिखिली मोटर पुल भी खतरे की जद में आ गया है।
जानकारी में बताया गया कि कुथनौर में भी भारी बारिश और बादल फटने के कारण स्थानीय ग्रामीणों की कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है और खेतों में मलबा भर गया है। हालांकि, कुथनौर में फिलहाल किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। लेकिन बारिश की वजह से आम जनजीवन बहुत प्रभावित हुआ है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...