Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Uttarkashi Tunnel Collapse-सुरंग में अब भी फंसे हैं 40 मजदूर, PM मोदी ने सीएम धामी से ली रेस्क्यू ऑप्रेशन की जानकारी

November 14, 2023

Uttarkashi Tunnel Collapse-सुरंग में अब भी फंसे हैं 40 मजदूर, PM मोदी ने सीएम धामी से ली रेस्क्यू ऑप्रेशन की जानकारी

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोन कर उत्तरकाशी के सिल्क्यारा के पास सुरंग में फंसे श्रमिकों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि विभिन्न राज्य और केंद्रीय एजेंसियां परस्पर समन्वय और तत्परता के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

 

बता दें कि बीते रविवार को निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में भूस्खलन के बाद से 40 मजदूर सुरंग के अंदर फंसे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने स्वयं मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया और बचाव कार्यों पर लगातार नजर रखे हुए हैं। बचाव कार्य के लिए बड़े व्यास के ह्यूम पाइप हरिद्वार और देहरादून से भेजे जाने की व्यवस्था कर दी गई है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरंग के अंदर फंसे सभी मजदूर सुरक्षित हैं और उन्हें जल्द बाहर निकलने की पूरी कोशिश की जा रही है। अब तक प्रधानमंत्री दो बार मुख्यमंत्री से स्थिति की जानकारी ले चुके हैं। केंद्रीय गृह मंत्री और रेल मंत्री भी सीएम धामी से बात कर चुके हैं।

 

केंद्रीय एजेंसियां और एक्सपर्ट मौके पर मौजूद हैं। साथ ही, धरासू एवं बड़कोट के मध्य सिल्क्यारा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन सुरंग में हुए भूस्खलन के अध्ययन व कारणों की जांच के लिए निदेशक उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र की अध्यक्षता में एक समिति का गठित की गई है। समिति मलबे की मिट्टी/पत्थरों के नमूने प्राप्त कर जांच करेगी और सुरंग में भूस्खलन जोन के लम्बत ठीक ऊपरी सतह पर पहाड़ की स्थिति की भी जांच कर रिपोर्ट देगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें