Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

वीडी सतीशन बने केरल के नए CM, राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर की अगुवाई में 20 मंत्रियों के साथ ली शपथ

May 18, 2026

वीडी सतीशन बने केरल के नए CM, राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर की अगुवाई में 20 मंत्रियों के साथ ली शपथ

नेशनल डेस्क: वीडी सतीशन केरल के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर की अगुवाई में मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। कांग्रेस की अगुवाई वाली यूडीएफ सरकार का शपथ ग्रहण समारोह तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित किया गया। सतीशन के साथ 20 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

सीएम के अलावा इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के 5 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। यह केरल में मुस्लिम लीग कांग्रेस की अहम सहयोगी पार्टी है, जिसके 22 विधायक हैं। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा विपक्ष नेता राहुल गांधी और वायनाड़ सांसद प्रियंका गांधी भी शामिल हुए।

ये भी पढ़ें: भारत के लिए बढ़ा महासंकट, रूसी तेल पर अमेरिका की छूट खत्म… अब आसमान छुएंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

कौन-कौन बने मंत्री?

वीडी सतीशन मुख्यमंत्री बने हैं। इसके अलावा पीके कुन्हालीकुट्टी, रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन, सनी जोसेफ, मॉन्स जोसेफ, शिबू बेबी जॉन, अनूप जैकब, सीपी जॉन, एपी अनिल कुमार, एन समसुधीन, पीसी विष्णुनाथ, रोजी एम जॉन, बिंदु कृष्ण, एम लिजू, केएम शाजी, पीके बशीर, वीई अब्दुल गफूर, टी सिद्दीकी, केए तुलसी और ओ जे जनीश ने मंत्री पद की शपथ ली है।

ये भी पढ़ें: IPL 2026: ऑरेंज कैप की रेस में गुजरात के खिलाड़ी आगे, भुवनेश्वर कुमार ने पर्पल कैप पर पकड़ बनाई मजबूत

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें