नई दिल्ली। तमिलनाडु में चुनाव परिणाम आने के छह दिन बाद अब सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है। चुनाव में दो सीटें जीतने वाली वीसीके ने विजय की टीवीके को समर्थन दे दिया है। इस संबंध में समर्थन का पत्र भी सौंपा गया है।
पार्टी ने सौंपा समर्थन पत्र
बता दें कि VCK के अध्यक्ष थोल थिरुमावलवन ने टीवीके नेता आधव अर्जुन को लेटर सौंप दिया है। इसके साथ उनके पास सरकार बनाने के लिए जरूरी 118 विधायकों की संख्या पूरी हो गई है। इस बीच कांग्रेस ने अपने पांच विधायकों को हैदराबाद भेज दिया है। मेलूर विधायक पी. विश्वनाथन विधायकों के इसका नेतृत्व कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि टीवीके सरकार बनने पर पी विश्वनाथन को मंत्री बनाया जाएगा। टीवीके ने 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीटें जीती हैं। इनमें विजय के पास दो सीटें हैं। पार्टी को कांग्रेस के पांच, सीपीआई और सीपीआई (एम) के 2-2 विधायकों से समर्थन पत्र पहले ही मिल चुका था। वीसीके का समर्थन मिलने के बाद विजय के पास 119 विधायक हो जाएंगे।
तीन दिन से चल रही थी कसरत
अपने दम पर सरकार नहीं बनने के बाद टीवीके और वीसीके समर्थन मिलने की अटकलें पिछले तीन दिन से चल रही थीं। वीसीके चीफ थिरुमावलवन ने शुक्रवार सुबह सार्वजनिक रूप से कहा था कि उनकी पार्टी टीवीके को समर्थन देगी, लेकिन देर रात तक समर्थन का औपचारिक पत्र नहीं मिला था। इस वजह से नौ मई को विजय के सीएम पद की शपथ दूसरी बार टालनी पड़ी थी। अभिनेता विजय शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिले थे। यहां उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया, लेकिन उनके पास 116 विधायकों का ही समर्थन पत्र था। इससे पहले विजय ने 6 और 7 मई को भी सरकार बनाने का दावा पेश किया था। लेकिन राज्यपाल ने कहा कि 118 विधायकों का समर्थन दिखाए बिना वे सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं कर सकते।
चार मई को बन गई थी बड़ी पार्टी
चार मई को विधानसभा चुनाव के नतीजे आए। विजय की पार्टी टीवीके 234 में से 108 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी। किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। इसके बाद टीवीके ने सरकार बनाने के लिए सहयोगी दलों से बात शुरू की। कांग्रेस ने टीवीके को समर्थन दे दिया था। फिर टीवीके विधायक दल की बैठक हुई। विजय को विधायक दल का नेता चुना गया। विजय ने 113 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा। विजय ने राज्यपाल से लगातार दूसरे दिन मुलाकात की। राज्यपाल ने 118 विधायकों का समर्थन दिखाने को कहा। राज्यपाल से न्योता समय से नहीं मिलने पर टीवीके ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। 7 मई को भी शपथ ग्रहण टल जाने से विजय के फैन जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम से लौट आए थे।
Also Read :
Also Read :
Also Read :
Also Read :

