Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

वीर बाल दिवस पर अमित शाह व नड्डा ने दी गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों को श्रद्धांजलि

December 26, 2023

वीर बाल दिवस पर अमित शाह व नड्डा ने दी गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों को श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने मंगलवार को गुरु गोबिंद सिंह के पुत्र साहिबजादों की शहादत को याद किया, जिसे वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। एक्स पर एक पोस्ट में, शाह ने कहा, ‘वीर बाल दिवस पर, मैं गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों और माता गुजरी जी को नमन करता हूं। सर्वोच्च साहस के साथ वे क्रूर मुगल शासन के खिलाफ खड़े हुए और धर्म परिवर्तन से इनकार करते हुए शहादत को चुना। उनकी बेजोड़ वीरता आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी।‘

गृह मंत्री ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी जी ने उनके शहादत दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में घोषित करते हुए उनके बलिदान की गाथा को देश और दुनिया के कोने-कोने तक फैलाया है।‘ एक्स पर एक पोस्ट में नड्डा ने कहा, ’मैं सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पुत्रों जोरावर सिंह जी और फतेह सिंह जी को उनकी शहादत को समर्पति वीर बाल दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पति करता हूं। भाजपा प्रमुख ने कहा, ‘बहुत कम उम्र में उनकी देशभक्ति और धार्मकि भक्ति अनुकरणीय है। यह युग-युग तक सभी देशवासियों को राष्ट्र और संस्कृति की रक्षा के लिए प्रेरित करती रहेगी।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें