Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

पेड़ से टकराया वाहन, 5 लोगों की मौत, 5 घायल

November 18, 2023

पेड़ से टकराया वाहन, 5 लोगों की मौत, 5 घायल

गिरिडीहः झारखंड के गिरिडीह जिले में शनिवार को एक वाहन (एसयूवी) के सड़क किनारे पेड़ से टकरा जाने से वाहन सवार कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 2 बच्चों सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी हैं। दुर्घटना शनिवार तड़के करीब तीन बजे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाघमारा में हुई। वाहन में 10 लोग सवार थे और वे एक विवाह समारोह से लौट रहे थे।

गिरिडीह के उप प्रखंड पुलिस अधिकारी अनिल सिंह ने कहा कि कार सवार लोग बिरनी थाना क्षेत्र के थोरिया गांव से थे और वे लोग करीब 40 किलोमीटर दूर टिकोडीह में विवाह समारोह में शामिल होकर वापस आ रहे थे। उन्होंने बताया, कि ‘5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संदेह है कि वाहन चालक को झपकी (नींद की) आ गई थी।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें