Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

गहरी खाई में गिरा वाहन, एक बच्चे और उसके मां-बाप समेत 9 लोगों की हुई मौत, 3 घायल

November 17, 2023

गहरी खाई में गिरा वाहन, एक बच्चे और उसके मां-बाप समेत 9 लोगों की हुई मौत, 3 घायल

नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल जिले में चेदाखान-मिदार मोटरमार्ग पर शुक्रवार को एक पिकअप वाहन के खाई में गिर जाने से उसमें सवार नौ यात्रियों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने यहां बताया कि दुर्घटना सुबह आठ बजे हुई और उस समय वाहन पटलोट से अमजद गांव जा रहा था।

उन्होंने बताया कि प्रथमद्रष्टया दुर्घटना सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वाहन के खाई में गिरने से उसमें सवार छह व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ा। उन्होंने बताया कि मरने वालों में एक दंपति और उनका एक पुत्र भी शामिल है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना में जान गंवाने वालों के प्रति गहरा शोक व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें