Site icon Dainik Savera Times

कैबिनेट मंत्री के काफिले का वाहन पलटा, पांच घायल

Vehicle of Minister’s Convoy : उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर संजय निषाद के काफिले का एक वाहन पशु को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया जिसमें सवार चार महिला कार्यकर्ताओं सहित पांच कार्यकर्ता घायल हो गए।

यह हादसा मंगलवार की रात जनुआन गांव के समीप हुआ। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने बताया कि पार्टी द्वारा आयोजित संवैधानिक अधिकार यात्रा में शामिल होने के लिए मंगलवार की रात्रि वह काफिले के साथ बलिया आ रहे थे। तभी जनुआन गांव के समीप काफिले में पीछे चल रहा एक वाहन एक पशु को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में राकेश निषाद, रामरती, उषा, गीता, और इरावती निषाद घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Exit mobile version