Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली का दिल कितना पत्थर! सड़क पर पड़े शव के ऊपर से गुजरती रहीं गाड़ियां…कोई नहीं रूका

October 11, 2023

दिल्ली का दिल कितना पत्थर! सड़क पर पड़े शव के ऊपर से गुजरती रहीं गाड़ियां…कोई नहीं रूका

नेशनल डेस्क: दिल्ली को दिलवालों की नगरी कहा जाता है लेकिन आजकल यहां लोग कुछ ज्यादा ही सख्त होते दिख रहे हैं। दिल्ली में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है और उससे भी ज्यादा दर्द वाली बात यह रही कि लोगों ने उसकी कोई परवाह नहीं की।

 

वसंत कुंज इलाके में एक कार ने शख्स को टक्कर मार और फिर उसे काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है। दिल्ली पुलिस ने कार चालक पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। सबसे अमानवीय बात यह रही कि हादसे के बाद शख्स का शव सड़क पर पड़ा था और कई गाड़ियां शव के ऊपर से गुजरती रहीं। किसी ने भी उसकी सुध नहीं ली। दिल्ली पुलिस के मुताबिक मृतक के साथ लूटपाट की संभावना है, गाड़ी से काफी दूर तक घसीटे जाने की वजह से शख्स की मौत हुई है।

दिल्ली पुलिस बोली

दिल्ली पुलिस ने कहा, ‘मंगलवार रात करीब 11:20 बजे उत्तरी वसंत कुंज थाने में एक पीसीआर कॉल आई कि एनएच 8 की सर्विस रोड के पास चोटों के साथ एक अज्ञात पुरुष का शव मिला है। अज्ञात शव की पहचान बिजेंदर उम्र, 43 साल निवासी फरीदाबाद के रूप में हुई है, जो एक टैक्सी ड्राइवर था। आईपीसी की धारा 302/201 (हत्या/अपराध का सबूत छिपाना या मिटाना) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें