Site icon Dainik Savera Times

वेनेज़ुएला की कार्यकारी Delsey Rodriguez ने उप राष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar से की मुलाकात

नयी दिल्ली: वेनेज़ुएला की कार्यकारी उप राष्ट्रपति डेलसी रोड्रिग्ज ने गुरुवार को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की और आपसी हितों के मुद्दों पर विचार विमर्श किया। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने यहां बताया कि धनखड़ और सुश्री रोड्रिग्ज की मुलाकात उप राष्ट्रपति निवास पर हुई। दोनों नेताओं की बातचीत भारत तथा वेनेज़ुएला के सौहार्द पूर्ण रिश्तों को और सुदृढ़ करने पर केंद्रित रही। दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच व्यापार, आर्थिक संबंधों और आम जनता के आपसी संपर्क को मजबूत करने पर जोर दिया।

Exit mobile version