Site icon Dainik Savera Times

Breaking : वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में मची भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की मौत, कई गंभीर जख्मी

Breaking : आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में देवोत्थानी एकादशी के अवसर पर भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई। इस घटना में कम से कम पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह पूजा के दौरान अचानक भीड़ बढ़ने से अफरा-तफरी मच गई और कई लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े। स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, मंदिर परिसर में हालात फिलहाल नियंत्रण में हैं, लेकिन प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

 

 

आंध्र प्रदेश के मुख्य मंत्री चंद्रबाबू नायडू ने X पर लिखा, “श्रीकाकुलम ज़िले के काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में हुई भगदड़ ने गहरा आघात पहुँचाया है। यह अत्यंत दुखद है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में श्रद्धालुओं की जान चली गई। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। मैंने अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम संभव उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मैंने स्थानीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से घटनास्थल का दौरा करने और राहत कार्यों की निगरानी करने को कहा है।”

Exit mobile version