Site icon Dainik Savera Times

उपराष्ट्रपति Dhankhar ने लंदन में किंग चार्ल्स तृतीय, राष्ट्रमंडल नेताओं से की मुलाकात

नयी दिल्ली/लंदन: ब्रिटेन के दौरे पर गए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को मार्लबोरो हाउस में ब्रिटिश राजशाही की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय और अन्य राष्ट्रमंडल नेताओं के साथ बातचीत की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा कि उपराष्ट्रपति ने राष्ट्रमंडल की संस्था को मजबूत और अधिक केंद्रित बनाने पर राष्ट्रमंडल नेताओं के साथ विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने ट्वीट किया, “उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मार्लबोरो हाउस, लंदन में किंग चार्ल्स तृतीय की ओर से आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में राष्ट्रमंडल देशों के नेताओं के साथ शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रमंडल की संस्था को मजबूत और अधिक केंद्रित बनाने पर राष्ट्रमंडल नेताओं के साथ विचारों का आदान-प्रदान किया। “

Exit mobile version