Site icon Dainik Savera Times

उपराष्ट्रपति पद के लिए शुरू हुआ मतदान, हर अपडेट पढ़ें… LIVE

Vice President Election 2025 : भारत का 15वां उपराष्ट्रपति कौन होगा? इस बात का फैसला आज यानी 9 सितंबर 2025 को हो जाएगा। लोकसभा और राज्यसभा के मौजूदा सांसद आज देश के अगले उपराष्ट्रपति को वोटिंग के जरिए चुनेंगे। उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए NDA गठबंधन की तरफ से सीपी राधाकृष्णन और विपक्ष के INDIA गठबंधन की ओर से बी सुदर्शन रेड्डी मैदान में हैं। चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसका रिजल्ट मंगलवार शाम यानी की आज शाम तक ही घोषित किए जा सकते है। आज हो रहे उपराष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी हर अपडेट पढ़ें… LIVE

ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने कहा, “प्रभु जगन्नाथ की कृपा से बहुत भारी मतों से NDA के उम्मीदवार विजयी होंगे”

 

 

राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, “उपराष्ट्रपति के चुनाव में INDIA गठबंधन के उम्मीदवार का पलड़ा भारी है, INDIA गठबंधन के उम्मीदवार उपराष्ट्रपति बनेंगे, यह निश्चित है”

 

 

भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने मतदान करने के बाद विजय चिन्ह दिखाया।

 

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने संसद भवन में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।


केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संसद भवन में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

 

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संसद भवन में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

 

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने संसद भवन में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

 

 

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने उपराष्ट्रपति चुनाव पर कहा,’लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करना है तो आपको याद रखना पड़ेगा कि हमें संविधान को बचाने के लिए वोट करना है क्योंकि जो हश्र धनखड़ साहब, सत्यपाल और शिंदे जी का हुआ उससे बुरा आगे भी होगा”

 

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संसद भवन में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

 

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद भवन में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान करने संसद भवन पहुंचे।

 

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने डाला वोट
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद भवन में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

 

NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन चुनाव जीतेंगे: ज्योतिरादित्य सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, “हमें पूरा विश्वास है कि हमारे NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन चुनाव जीतेंगे।”

 

 

विपक्ष के करनी और कथनी में अंतर : गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उपराष्ट्रपति चुनाव पर कहा, “NDA का उम्मीदवार भारी बहुमत से जीतेगा। हमारी जीत पक्की है। INDI गठबंधन के उम्मीदवार को कोई वोट क्यों देगा? उनके करनी और कथनी में अंतर है।”

 

 

विपक्ष के सांसदों ने भी NDA को दिया समर्थन
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, “NDA पूरी मजबूती से एकजुटता के साथ मौजूदा उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के साथ खड़ा हैं। कई और ऐसे विपक्ष के साथी हैं, जिन्होंने अपना विश्वास NDA के उम्मीदवार के पक्ष में दिया है। अगर वो अंतरात्मा की आवाज सुनेंगे, तो बहुत बड़े अंतर के साथ सीपी राधाकृष्णन देश के उपराष्ट्रपति बनेंगे।”

 

सीपी राधाकृष्णन के खिलाफ वोट करेंगे विपक्षी दल : डीके शिवकुमार
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, “…INDIA गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेगा। हमने अंतरात्मा की आवाज़ पर वोट देने का अनुरोध किया है। INDIA गठबंधन और विपक्षी दल एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के खिलाफ वोट करेंगे।”

 

 

पूर्ण बहुमत से जीतेंगे चुनाव : अनुराग ठाकुर
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, “परिणामों का इंतज़ार कीजिए। भाजपा-NDA द्वारा नामित उम्मीदवार बहुत ही शालीन हैं, उनका जीवन उपलब्धियों से भरा रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि वे पूर्ण बहुमत से जीतेंगे। देश को नया उपराष्ट्रपति और राज्यसभा को नया सभापति मिलेगा।”

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान करने संसद भवन पहुंचे।

 

मतदान करने संसद भवन पहुंचे नेता प्रतिपक्ष
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान करने संसद भवन पहुंचे।

 

राज्यसभा के उपसभापति ने डाला वोट
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने संसद भवन में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

 

राजनाथ सिंह ने डाला वोट
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद भवन में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

 

मतदान करने संसद भवन पहुंचीं प्रियंका गांधी
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान करने संसद भवन पहुंचीं।

वोट डालने जाते समय साथ में दिखे गडकरी और खरगे
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान करने संसद भवन पहुंचे।

 

वोट डालने संसद भवन पहुंची सोनिया गांधी
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान करने संसद भवन पहुंचीं।

 

सीपी राधाकृष्णन का उपराष्ट्रपति बनना तय : धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “बहुत लोग अंतरात्मा से ही वोट देंगे। भारी मतों के साथ हमारे उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का उपराष्ट्रपति बनना तय है।”

हित रखने वाला ही उस पद पर बैठे : सुप्रिया सुले
NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले ने उपराष्ट्रपति चुनाव पर कहा, “जब से चुनाव की घोषणा हुई है तब से हम सब कोशिश कर रहे हैं, इतना बड़ा चुनाव है तो जो देश का हित रखे वही उस पद पर बैठे।”

बी. सुदर्शन रेड्डी साहब को पूरा समर्थन : तेजस्वी यादव
उपराष्ट्रपति चुनाव पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “…हमारा पूरा समर्थन बी. सुदर्शन रेड्डी साहब को है।”

हमारे लिए अहम दिन- कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी
कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने कहा, “हमारे लिए आज बहुत अहम दिन और अहम मौका है। एक दक्षिण का इंसान जिन्होंने जज होते हुए बहुत महत्वपूर्ण फैसले लिए और जिन्होंने तेलंगाना के लिए अपने जानबाजी लगाई और बहुत ऊंचाई तक पहुंचे वैसे इंसान को BRS वोट नहीं देगी कितनी शर्म की बात है। ये मतदान दे चाहिए नहीं इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। आज ये नाटक करे हैं कि वो वोट नहीं करेंगे। हमारे सारे सांसद और नेता वोट करने जा रहे हैं हार-जीत अलग चीज है लेकिन नैतिक तौर से जीत हमारी है।”

 

पूर्व प्रधानमंत्री वोट डालने पहुचें संसद भवन
पूर्व प्रधानमंत्री और राज्यसभा में जेडीएस सांसद एचडी देवेगौड़ा उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डालने के लिए संसद भवन पहुंचे।

 

प्रधानमंत्री ने डाला वोट

 

भाजपा इस्तेमाली पार्टी है
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “पूरा देश जानता है कि भाजपा इस्तेमाली पार्टी है। पहले इस्तेमाल करो फिर बर्बाद करो, जीत का नंबर हमारे पक्ष में आएगा।”

 

संसद भवन पहुँचे प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान करने संसद भवन पहुँचे। उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान कुछ ही देर में शुरू होगा। इस चुनाव में एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन का मुकाबला विपक्षी दल INDI गठबंधन के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी से होगा। मतगणना बाद में होगी।

Exit mobile version