Site icon Dainik Savera Times

उपराष्ट्रपति ने जज के आवास से नकदी मिलने के मामले की आपराधिक जांच शुरू करने की उम्मीद जताई

कोच्चि: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नई दिल्ली में एक जज के आधिकारिक आवास से भारी मात्र में नकदी मिलने के मामले की आपराधिक जांच शुरू की जाएगी। उन्होंने इस घटना की तुलना शेक्सपीयर के नाटक जूलियस सीजर के एक संदर्भ ‘आइडस आफ मार्च’ से की, जिसे आने वाले संकट का प्रतीक माना जाता है। रोमन कलैंडर में आइडस का अर्थ होता है, किसी महीने की बीच की तारीख। मार्च, मई, जुलाई और अक्तूबर में आइडस 15 तारीख को पड़ता है।

इस घटना का उल्लेख करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि अब मुद्दा यह है कि यदि नकदी बरामद हुई थी तो शासन व्यवस्था को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए थी और पहली प्रक्रिया यह होनी चाहिए थी कि इससे आपराधिक कृत्य के रूप में निपटा जाता, दोषी लोगों का पता लगाया जाता और उन्हें कठघरे में खड़ा किया जाता। नैशनल यूनिवर्सिटी ऑफ एडवांस्ड लीगल स्ट्डीज (एनयूएएलएस) में छात्रों और संकाय सदस्यों से बातचीत करते हुए उन्होंने हाईकोर्ट के एक जज के आवास से भारी मात्र में नकदी मिलने की तुलना ‘आइडस आफ मार्च’ से की।

ये भी पढ़ें :- HDFC बैंक शेयरों में गिरावट, पार्ट-टाइम चेयरमैन के इस्तीफे का असर

Exit mobile version