नयी दिल्ली: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे और बोधगया के भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने शनिवार को यहां बताया कि श्री धनखड़ सात अप्रैल को बिहार का दौरा करेंगे। बिहार के इस एक दिवसीय दौरे पर श्री धनखड़ आईआईएम, बोधगया के छठे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। उप-राष्ट्रपति गया के महाबोधि मंदिर भी जाएंगे।
बोधगया के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

