Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Noida में शातिर चोर गिरोह का खुलासा, 5 गिरफ्तार

May 1, 2023

Noida में शातिर चोर गिरोह का खुलासा, 5 गिरफ्तार

नोएडा : नोएडा के थाना सेक्टर 39 पुलिस ने घरों में घुसकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले चोरों के गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन लोगों के कब्जे से चोरी के 43 मोबाइल फोन, आभूषण और चोरी की एक एक्टिवा स्कूटी बरामद की है।

थाना सेक्टर-39 नोएडा पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर निमार्णाधीन गोदरेज अपार्टमेन्ट के सामने सदरपुर गांव की तरफ जाने वाली सड़क से 5 चोरों को गिरफ्तार किया। इस दौरान आकिल, आरिफ, फिरोज, रिक्की और अमित को गिरफ्तार किया गया। यह सभी लोग अलग-अलग जगह के रहने वाले हैं, लेकिन फिलहाल सभी नोएडा में ही किराए पर रह रहे थे।

नोएडा के एडिशनल डीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया कि यह पांचों शातिर किस्म के चोर हैं, जो रात में मकानों में घुसकर मोबाइल, जेवरात, नकदी और सामान चोरी कर साथ ले जाते थे। इनके द्वारा थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के अंतर्गत कुछ दिन पूर्व चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था, जिसमें इनके द्वारा 4 मोबाइल फोन और दो बिछुए, दो चांदी की अंगूठी चोरी किये गये थे।

थाना सेक्टर-39 पुलिस ने मामले का खुलासा करने के लिए कई टीमों का गठन किया गया था, जिसमें गठित टीम द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से डाटा एकत्र किया गया। आसपास के करीब 50 सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया।

बीट पुलिसिंग के माध्यम से लोकल इंटेलिजेंस से जानकारी लेते हुए संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की प्रभावी चेकिंग की गई। पुराने अपराधियों का डोजियर चेक किया गया, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस टीम और मैनुअल इंटेलीजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर उन घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए पाचों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 43 चोरी के मोबाइल फोन, आभूषण और एक एक्टिवा स्कूटी बरामद की गई। इन लोगों के अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में और ज्यादा जानकारी जुटाई जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें