Site icon Dainik Savera Times

VIDEO : पेड़ पर बैठकर बंदर लुटा रहा था 500-500 के नोट, लूटने के लिये मची हौड़, वीडियो हुआ वायरल

Monkey Throwing Money : देश भर से शोसल मीडिया पर अजीबो-गरीबो वीडियो सामने आते रहते हैं। वहीं, इसी बीच कोडैकनाल के गुना केव्स के पास एक बंदर ने कर्नाटक से आए पर्यटकों से 500 रुपये के नोटों की गड्डी छीनी और पेड़ पर चढ़कर नोटों को एक-एक कर नीचे फेंक दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा रहा है कि वीडियो में एक बंदर पेड़ की ऊंची टहनी पर बैठकर 500-500 के असली नोटों को नीचे फेंकता नजर आ रहा है।

यहां की है ये घटना
यह मामला तमिलनाडु के कोडाइकनाल में स्थित गुना गुफा क्षेत्र का है। यह जगह फिल्मों के कारण काफी मशहूर हो चुकी है और अब पर्यटकों का पसंदीदा स्थल भी बन गई है। कुछ दिन पहले कर्नाटक से आए एक पर्यटक यहां घूमने आए थे। उनके पास एक बैग था जिसमें 500-500 रुपये की गड्डियां रखी थीं। तभी अचानक एक बंदर आया और बैग छीन कर भाग गया।

पेड़ पर चढ़ा और शुरू की शरारत
बंदर पास ही एक पेड़ पर चढ़ गया और वहां बैठकर बैग में से एक नोटों की गड्डी निकाली। फिर उसने गड्डी को खोलकर नोटों को हवा में उड़ाना शुरू कर दिया। बंदर ने पहले गड्डी में लगी रबड़ को तोड़ा, फिर नोटों को उछालना शुरू किया।

 

पर्यटक रह गए दंग!
मौके पर जो लोग वहां मौजूद थे, वे यह नज़ारा देखकर हैरान रह गए। कुछ लोग मजाकिया अंदाज़ में हंसने लगे तो कुछ ने मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

लोगों ने सोशल मीडिया पर किया मजेदार कमेंट्स
लोग वीडियो देखकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं –कोई कह रहा है, “बंदर की लॉटरी लग गई!” तो कोई कह रहा है, “हमारी सैलरी तो ऐसे ही उड़ गई!”

नोट कहां-कहां गिरे?
जब बंदर ने नोट उड़ाने शुरू किए, तो कुछ नोट हवा में उड़ते-उड़ते पेड़ से नीचे गिर गए, कुछ नोट घाटी की ओर उड़ गए, जो वापस नहीं मिल सके। जिनका बैग छीना गया था, वे लोग नीचे खड़े होकर नोट इकट्ठा करने लगे। वहां मौजूद कुछ और पर्यटकों ने भी मदद की और गिरे हुए नोट उन्हें लौटा दिए।

बंदरों से सतर्क रहने की ज़रूरत
यह घटना सिर्फ मज़ेदार ही नहीं, बल्कि यह भी बताती है कि पर्यटन स्थलों पर बंदरों की संख्या बढ़ती जा रही है। बंदरों से सतर्क रहना अब जरूरी हो गया है, खासकर अगर आप खाना या कीमती सामान लेकर बाहर जा रहे हों।

क्या वीडियो असली है?
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से फैल गया है। हालांकि रिपब्लिक भारत जैसे समाचार चैनलों ने इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन लोग इसे बेहद मनोरंजक और अनोखा मान रहे हैं।

 

Exit mobile version