नेशनल डेस्क: बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। एक शख्स जान बचाने के लिए सड़क पर दौड़ रहा तभी एक स्कॉर्पियो आती है और उसे कुचल कर चली जाती है। देखने में यह कुछ फिल्मी लग रहा है लेकिन ऐसा हकीकत में हुआ है।
A man driving a Scorpio vehicle intentionally ran over and killed another man on the road in Bengaluru. pic.twitter.com/BVoTrQTk0t
— Harsh Tyagii (@tyagiih5) October 31, 2023
घटना 18 अक्तूबर की रात 12:30 की पुलकेशी नगर इलाके की है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मुख्य आरोपी की पहचान अमरीन के रूप में हुई है, जिसे दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। इन सभी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है और कहा कि यह पूरा विवाद पैसों की लेन-देन को लेकर था।
वायरल वीडियो में क्या?
मृतक की पहचान असगर के रूप में हुई है। वीडियो में स्कॉर्पियो कार असगर का पीछा करती दिख रही है। वह खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागता है। हालांकि अंत में आरोपी उसे अपनी कार से कुचलकर मार डालते हैं और मृतक को वहीं फरार हो जाते हैं। क्षेत्र के ट्रैफिक पुलिस ने शुरू में मामले को दुर्घटना के रूप में दर्ज किया, लेकिन असगर के दोस्त के बयान से इस मामले में नया मोड़ आया, उसने आरोपी का नाम बताया। पुलिस ने बयान के आधार पर अमरीन और उसके दो साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, असगर सेकेंड-हैंड कार डीलर था और आरोपी के साथ कारोबार करता था। अमरीन ने असगर से एक कार खरीदी थी, लेकिन उसे 4 लाख रुपए का भुगतान नहीं किया था जब पीड़ित ने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे तो दोनों में झगड़ा हो गया। इसके बाद असगर ने आरोपी के खिलाफ जेसी नगर थाने में मारपीट का मामला दर्ज कराया। अमरीन ने असगर से केस वापस लेने को कहा, लेकिन असगर ने इनकार कर दिया। इसके बाद असरीन ने साजिश रची और बहाने से असगर को बुलाया। जैसे ही असगर तय समय और जगह पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसे कार से कुचल कर मार डाला।

