न्यूयार्क/नयी दिल्ली: अमेरिका के न्यूयार्क स्थित न्यूर्क हवाई अड्डे पर एक भारतीय छात्र के साथ हवाईअड्डा कर्मियों का क्रूरतापूर्ण व्यवहार करने का विचलित कर देने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया है। हालांकि न्यूयॉर्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने कहा कि वह इस मामले में स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। भारतीय-अमेरिकी सामाजिक उद्यमी कुणाल जैन द्वारा पोस्ट किए गए वायरल वीडियो की एक श्रृंखला के अनुसार, छात्र कथित तौर पर हरियाणा का रहने वाला है और वह अपनी यात्रा का कारण स्पष्ट रूप से नहीं बता पाया। वायरल वीडियो में भारतीय छात्र को हथकड़ी लगाकर जमीन पर पटकता हुआ देखा जा सकता है।
उन्होंने लिखा “ मैंने कल रात न्यूर्क एयरपोर्ट से एक युवा भारतीय छात्र को निर्वासित होते देखा – हथकड़ी लगाए, रोते हुए, अपराधी की तरह व्यवहार करते हुए। वह सपनों का पीछा करते हुए आया था, नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं। एक एनआरआई के रूप में मैं असहाय और दुखी महसूस कर रहा था। यह एक मानवीय त्रासदी है।” उन्होंने अमेरिका में भारतीय दूतावास और विदेश मंत्री एस जयशंकर को टैग करते हुए पोस्ट किया“ इस बेचारे बच्चे के माता-पिता को पता नहीं चलेगा कि उसके साथ क्या हो रहा है।”
ये भी पढ़ें- निवेशकों को मिली राहत, सेंसेक्स में 850 अंकों की बढ़त; बाजार हरे निशान में खुला
मेष: दिन शुभ रहेगा...